Top 5 Crypto Coin

असली क्रिप्टो ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट की सफलता 
#CoinMarketCap पर आज हजारों टोकन और कॉइन है। अगर आप टॉप 5 कॉइन को देखें तो आप USDT स्टेबल कॉइन को छोड दे तो #bitcoin    #ether #Solana और #BNB    चारों ही ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट हैं और इनका अपना अपना इस्तेमाल और इकोसिसटम है। इनमें कोई भी #MEME गेम या #NFT का प्रोजेक्ट नहीं है। इससे साफ होता है कि ब्लॉकचेन आधारित प्रोजेक्ट हमेशा अच्छा मुनाफा देने के साथ-साथ इन पर पूरा भरोसा किया जा सकता है।
————————————-
 #Bitcoin    – बाजार का सबसे भरोसेमंद और सबसे पुराना प्रोजेक्ट जिस पर सभी लोग भरोसा करते है। 2008 में इसका व्हाइट पेपर आया था और आज तक न इसमें कोई बदलाव हुआ है और न हो सकता है। आज भी यह उतने ही बेस्ट तरीके से काम कर रहा है जितना पहले दिन। इस वर्ष #Bitcoin    ने निवेशकों को काफी बड़ा मुनाफा दिया है।
————————————-
#Ethereum – प्रूफ़ ऑफ वर्क से स्टेक पर आया यह प्रोजेक्ट ऑल्ट कॉइन का राजा है और आज भी बाजार में दूसरे नंबर पर काबिज है। अपनी कमियों को लगातार खत्म करते हुए यह हर दिन मजबूत हो रहा है। अपनी सही कीमत से ether अभी काफी पीछे है। जिस तरह से इस  ब्लॉकचेन का इस्तेमाल नए टोकन, NFT, WEB3 प्रोजेक्ट और साइडचेन के लिए हो रहा है उसे देखते हुए आने वाले समय में भी यह बेस्ट प्रोजेक्ट बना रहेगा।
————————————-
#Solana – इस एक प्रोजेक्ट ने इस साल सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। एक समय में यह कहा जा रहा था कि यह प्रोजेक्ट खत्म ही हो जाएगा लेकिन 8$ से नीचे जाने के बाद जिस तरह इस प्रोजेक्ट में गति पकडी है वह अचंभित करता है। अभी यह 200$ से ऊपर है और अपनी उच्चतम कीमत से मात्र 60$ के करीब ही पीछे है लेकिन 8$ से 200$ लगभग 25X शायद ही किसी ने सोचा होगा। Solana ब्लॉकचेन का इस्तेमाल जिस तरह से बढ़ रहा है उस तरह से आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट और मजबूत होगा।
————————————-
#BNB    – #Binance    का यह प्रोजेक्ट अपनी तेज ब्लॉकचेन के लिए प्रसिद्ध है। इस ब्लॉकचेन पर हजारों टोकन, DEX, ब्रिज, #NFT ,#Game और कई प्रोजेक्ट बने हैं। #Binance    पर निवेशकों का विश्वास हमेशा मजबूत हुआ है। CZ के बाद भी लोगों का विश्वास #BNB    पर कम नहीं हुआ और यह आज 550$ से ऊपर है जो अपनी उच्चतम कीमत (692$) से थोड़ा ही पीछे है। हमेशा बेहतर सुविधाओं से संपन्न #Binance    एक्सचेंज का #BNB    हमेशा निवेशकों की पसंद रहा है और भविष्य में और मजबूत होगा।
————————————-
#Polygon- #MATIC यह  ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट आज भी अपनी असली पहचान और कीमत से बहुत ज्यादा पीछे है। #CoinMarketCap पर 16 नंबर पर इस प्रोजेक्ट में बहुत ज्यादा संभावना है। इस प्रोजेक्ट की टीम ने 2017-18 से आज तक जो उपलब्धियां हासिल की है वह ग़ज़ब है। 1.08$ पर अगर आज कोई सबसे बेस्ट प्रोजेक्ट निवेश के लिए है तो वह #Polygon #Matic ही है। इस ब्लॉकचेन का इस्तेमाल जिस तेजी से बढ़ रहा है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह इस वर्ष top 10 में तो होगा ही इसके साथ-साथ इसमें कुछ बड़े बदलाव इसे क्रिप्टो क्षेत्र का सबसे बेहतर प्रोजेक्ट बना देगा।
————————————-
निष्कर्ष- ब्लॉकचेन आधारित प्रोजेक्ट निवेश के लिए सबसे बेहतर है इस लिए निवेश से पहले कुछ नए ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट और इनकी उपयोगिता पर रिसर्च करें और सही निवेश के निर्णय ले।
✌️आर्टिकल अच्छा लगे तो रीट्वीट  करें✌️

Leave a Comment